नौजवानों ने कराया भव्य इफ्तार, भाईचारे और अमन-चैन का दिया संदेश
धानापुर। पवित्र रमज़ान माह की बरकतों के बीच धानापुर कस्बा के पश्चिम टोला स्थित परती पर स्थानीय नौजवानों की पहल पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में गांव के बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। इफ्तार के समय सभी रोजेदारों ने एक साथ रोज़ा खोला और पूरे देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।इफ्तार पार्टी के दौरान आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का सुंदर दृश्
धानापुर, चंदौली

7:16 PM, Mar 17, 2026
धानापुर। पवित्र रमज़ान माह की बरकतों के बीच धानापुर कस्बा के पश्चिम टोला स्थित परती पर स्थानीय नौजवानों की पहल पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में गांव के बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। इफ्तार के समय सभी रोजेदारों ने एक साथ रोज़ा खोला और पूरे देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।इफ्तार पार्टी के दौरान आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, जिससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश पूरे क्षेत्र में गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत करने का पैगाम देता है, और इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में नौजवानों की इस सराहनीय पहल की ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि युवाओं द्वारा इस तरह के आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और नई पीढ़ी को एकता व सद्भाव की सीख मिलती है।अंत में सभी लोगों ने देश की तरक्की, समाज की खुशहाली और आपसी प्रेम-सौहार्द के लिए दुआ की। इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज में भाईचारे और एकता को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान राशिद खान,अफरोज,हाजी इनाम रागीबुल,मोहसिन,इरफान,हाजी सेराज, हामिद अबरार, फ़ुज़ैल,अफजल,फरहान सज्जू,सुहेल खान,रकिम रहे।
Advertisement
