चेकिंग के दौरान 330 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
चन्दौली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 330 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
चंदौली

1:54 PM, Mar 27, 2026
चन्दौली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 330 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में गांजा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना बलुआ प्रभारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
Advertisement
पुलिस के अनुसार टाण्डाकला ग्राउंड के पास स्थित क्षेत्र से आशीष कुमार जायसवाल पुत्र लव प्रसाद जायसवाल निवासी सोनवरसा थाना बलुआ जनपद चन्दौली को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 330 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बलुआ में मु0अ0सं0 68/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
