विश्व श्रमिक दिवस पर त्रिभुवनपुर में श्रमिकों का सम्मान, दिलाई गई अधिकारों की शपथ
विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विकास खण्ड धानापुर के ग्राम पंचायत त्रिभुवनपुर में मनरेगा श्रमिकों का माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान वितरण के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रमिकों के योगदान का सम्मान करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।
चंदौली

11:18 AM, May 1, 2026
धानापुर (चंदौली)। । विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विकास खण्ड धानापुर के ग्राम पंचायत त्रिभुवनपुर में मनरेगा श्रमिकों का माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान वितरण के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रमिकों के योगदान का सम्मान करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम रोजगार सेवक अभय कुमार ने कहा कि श्रमिक वर्ग देश की रीढ़ है और उनके पसीने से ही विकास की इमारत खड़ी होती है। उन्होंने कहा कि यह दिन न केवल उनकी मेहनत का सम्मान करने का है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक कार्यस्थल, उचित मजदूरी और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराने का भी अवसर है।
Advertisement
ग्राम प्रधान आनंद कुमार ने निर्माण कार्यों, उत्पादन इकाइयों तथा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के माध्यम से श्रमिकों को उनके हक दिलाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर मन्नू यादव, नसीम नेता, शिवम्, ज्योति, गोविन्द, पंचायत सहायक संदीप कुमार, पुष्पा, लालमुनी, संध्या, रामकरण सहित अन्य ग्रामीण एवं श्रमिक उपस्थित रहे।
