मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण अभियान,
धीना। बरहनी विकास खण्ड के नूरी गांव में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
धीना, चंदौली

6:38 PM, Oct 22, 2025
नवीन राय
जनपद न्यूज़ टाइम्समहिलाओं को किया गया प्रोत्साहित
धीना। बरहनी विकास खण्ड के नूरी गांव में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा किया।
कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल बंदना गौतम ने ग्रामीण महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 57,000 ग्राम पंचायतों में ई सखी योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके तहत चयनित महिलाओं को डिजिटल लेन-देन में दक्ष बनाकर ग्राम स्तर पर वित्तीय सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
अब तक लगभग 49,376 ई-सखियों का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जिनमें से करीब 40,000 महिलाएं सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इन महिलाओं ने अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक का डिजिटल लेन-देन किया है। सरकार द्वारा बेहतर कार्य करने वाली ई-सखियों को 4,000 मासिक मानदेय के साथ प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी उठा सकते हैं।
विवाह योग्य आयु: कन्या की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
Advertisement
एक जोड़े के विवाह पर ₹1 लाख की सहायता राशि दी जाती है, जिसमें 7,000 कन्या के खाते में,
25,000 विवाह सामग्री (बर्तन, वस्त्र, आभूषण आदि) के रूप में,
तथा 15,000 आयोजन व्यय हेतु प्रदान किए जाते हैं।
साथ ही जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को तीन चरणों में कुल 6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। पहले चरण में 1,000, दूसरे व तीसरे चरण में 2,000-2,000, और शेष 1,000 की राशि अस्पताल में प्रसव के बाद प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक वीर बहादुर, कांस्टेबल प्रतिभा, इंदु सिंह, आशा बहू रेखा देवी, सामंती देवी, रीता देवी, रेशमा देवी, सहित महिला आयोग की सदस्याएँ एवं ग्रामीण महिलाएँ उपस्थित रहे।
