बस में चढ़ते समय महिला से 50 हजार की लूट, आरोपी महिला गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, ग्राम बैरी निवासी मीनू त्रिपाठी ने सूचना दी कि 7 अप्रैल को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चकिया शाखा से एक लाख रुपये निकालने के बाद करीब 3:10 बजे बस में बैठते समय एक अज्ञात महिला ने धक्का देकर उनके बैग से 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल ली। तहरीर के आधार पर थाना चकिया में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
चकिया, चंदौली

6:41 PM, Apr 8, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचन्दौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र में बस पर चढ़ते समय महिला के बैग से 50 हजार रुपये निकालकर भागने वाली महिला को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बैरी निवासी मीनू त्रिपाठी ने सूचना दी कि 7 अप्रैल को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चकिया शाखा से एक लाख रुपये निकालने के बाद करीब 3:10 बजे बस में बैठते समय एक अज्ञात महिला ने धक्का देकर उनके बैग से 50 हजार रुपये की गड्डी निकाल ली। तहरीर के आधार पर थाना चकिया में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला शिल्पी खरवार पुत्री सीजन खरवार, निवासी अकोढ़ी गोला थाना अकोढ़ी गोला, जिला रोहतास (बिहार) को ब्लॉक तिराहा चकिया के पास हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए।
Advertisement
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि बस में चढ़ रही महिला के बैग में नोटों की गड्डी देखकर लालच आ गया और उसने धक्का देकर पैसे निकाल लिए। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत पकड़ लिया गया।
इस संबंध में थाना चकिया में मु0अ0सं0 83/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार और महिला कांस्टेबल किरन शामिल