विधायक सुशील सिंह का ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने मनाया जन्मदिन, तालाब में किया नौका विहार

धानापुर (चंदौली)। मिर्जापुर ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया गया और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

चंदौली

news-img

10:00 AM, Oct 19, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े
Img

धानापुर (चंदौली)। मिर्जापुर ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया गया और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Img

कार्यक्रम के लिए गांव स्थित आदर्श तालाब को दुल्हन की तरह सजाया गया, जहां हंस रूपी नाव से नौका विहार का विशेष आयोजन किया गया। विधायक सुशील सिंह स्वयं नौका विहार का आनंद लेते नजर आए, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

Advertisement

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने विधायक को दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि विधायक सुशील सिंह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं और उनके नेतृत्व में गांव तेजी से विकास की दिशा में अग्रसर है। इस दौरान मुख्य रूप से अनुराग सिंह "अन्नू", विमल सिंह "दादा", कन्हैया सेठ, विशाल सिंह, मनोज सिंह, जेपी सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

पंचांग

सम्बंधित खबर

विज्ञापन

राज्य

और देखे

विज्ञापन

पंचांग