यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू: छात्रों का पुष्पवर्षा से स्वागत, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं आज से प्रदेशभर में शुरू हो गई हैं। सुबह सवा सात बजे से ही छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे।
लखनऊ

8:19 AM, Feb 18, 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं आज से प्रदेशभर में शुरू हो गई हैं। सुबह सवा सात बजे से ही छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे।
प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो सुबह 8:30 बजे प्रारंभ हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले लखनऊ के काली चरण इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद सघन चेकिंग कर छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य किया गया है। साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
यूपी में बनाए गए 8033 परीक्षा केंद्र
इस वर्ष प्रदेशभर में कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें
हाईस्कूल (10वीं) – 27,61,696 छात्र-छात्राएं
इंटरमीडिएट (12वीं) – 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं—
596 राजकीय विद्यालय
Advertisement
3453 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय
3984 स्ववित्त पोषित विद्यालय
