अनियंत्रित बाइक सड़क पर पलटी, ट्रक ने कुचला ,युवक की मौत
चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप सोमवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के छोटे भाई के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।
चन्दौली

4:47 PM, Feb 10, 2026
मृतक बालमुकुंद अग्रहरि
चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप सोमवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के छोटे भाई के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।
Advertisement
युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
कमालपुर निवासी बालमुकुंद अग्रहरि (45) अपने पड़ोसी नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की के साथ सोमवार की रात घर से बाइक से वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही सरेसर गांव के समीप पहुंचे कि ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।वह सम्भल पाते कि तभी तेज गति से पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिससे बालमुकुंद की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि नीरज मोदनवाल उर्फ निक्की घायल हो गए।मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया।सूचना पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया । युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई चंदन अग्रहरि व अमर दीप है।पुलिस तहरीर के आधार पर मकटमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई।