चंदौली में दो मुख्य आरक्षी निलंबित, भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप
जानकारी के अनुसार थाना बलुआ पर तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार राय के खिलाफ पासपोर्ट पुलिस सत्यापन के नाम पर अवैध रूप से रिश्वत मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
चंदौली

12:06 PM, May 8, 2026
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अनुशासनहीनता एवं भ्रष्टाचार के आरोपों में दो मुख्य आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार थाना बलुआ पर तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार राय के खिलाफ पासपोर्ट पुलिस सत्यापन के नाम पर अवैध रूप से रिश्वत मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
Advertisement
वहीं थाना अलीनगर में तैनात मुख्य आरक्षी रणजीत तिवारी पर शराब के नशे में थाने के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद पुलिस की छवि धूमिल करने वाले कर्मियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।