ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर,चालक की मौत साथी बाल बाल बचा
जानकारी के अनुसार रामनगर भीटी निवासी अवनीश कुमार (20) अपने परसोधा मिर्ज़ापुर के रहने वाले अपने साथी के साथ स्कूटी से3 मुगलसराय से पड़ाव होते हुए अपने घर जा रहे थे। मुगलसराय वाराणसी मार्ग स्थित करवट के पास स्कूटी सवार पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी
चंदौली

7:08 PM, Apr 10, 2026
चंदौली । जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के करवत गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई
पीछे बैठा उसका साथी बाल बाल बच गया।घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई जुट गई।मृतक के परिजन भी मुगलसराय कोतवाली पहुंचे।
जानकारी के अनुसार रामनगर भीटी निवासी अवनीश कुमार (20) अपने परसोधा मिर्ज़ापुर के रहने वाले अपने साथी के साथ स्कूटी से3 मुगलसराय से पड़ाव होते हुए अपने घर जा रहे थे। मुगलसराय वाराणसी मार्ग स्थित करवट के पास स्कूटी सवार पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी
Advertisement
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. स्कूटी पर बैठा उसका साथी बाल बाल बच गया
घटना के बाद चालक वाहन लेकर चला गया।युवक के जेब में मीले मोबाइल नंबर से हादसे की सूचना परिजनों को दी गई. रोते बिलखते परिजन थाने पहुंचे।पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।इस संबंध में मुगलसराय प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन चालक और गाड़ी को पकड़ने के प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।