शहाबगंज में ‘तिरुपति डायग्नोस्टिक सेंटर’ का शुभारंभ, अब चौबीस घंटे मिलेंगी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं
सेंटर के प्रबंधक रविशंकर मिश्रा उर्फ रोशन ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य मरीजों को सटीक और समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराना है,ताकि सही जांच के आधार पर बेहतर उपचार संभव हो सके।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र पर कानून का पूर्ण पालन किया जाएगा और जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण (भ्रूण जांच) पूर्णतः प्रतिबंधित है,जिसका उल्लेख सेंटर के बोर्ड पर भी किया गया है।
शहाबगंज, चंदौली

1:56 PM, Apr 20, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज।क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात जुड़ गई है। विकास खंड मुख्यालय के समीप सोमवार को तिरुपति डायग्नोस्टिक सेंटर का विधिवत उद्घाटन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एल बी शर्मा एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेंटर की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की।नवस्थापित डायग्नोस्टिक सेंटर में अब चौबीस घंटे आपातकालीन जांच सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों को किसी भी समय जांच कराने में सुविधा होगी।सेंटर में अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड,थायरॉयड, गर्दन, पेट,किडनी,ब्रेस्ट, पेल्विस,गर्भावस्था (ANC), NT/NB स्कैन तथा 18–22 सप्ताह का लेवल-II स्कैन सहित कई महत्वपूर्ण जांचें की जाएंगी।इसके अलावा इसीजी एवं अन्य आवश्यक डायग्नोस्टिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
सेंटर के प्रबंधक रविशंकर मिश्रा उर्फ रोशन ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य मरीजों को सटीक और समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराना है,ताकि सही जांच के आधार पर बेहतर उपचार संभव हो सके।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र पर कानून का पूर्ण पालन किया जाएगा और जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण (भ्रूण जांच) पूर्णतः प्रतिबंधित है,जिसका उल्लेख सेंटर के बोर्ड पर भी किया गया है।
Advertisement
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें जांच के लिए दूर-दराज के शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
उद्घाटन समारोह में डॉ. रजनीश सिंह,डॉ चंद्रगुप्त,ओमप्रकाश पांडेय,रवि प्रकाश मिश्रा, शशिकांत मिश्र,अशोक मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।