10 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरों ने उड़ाया, कीमती सामान निकालकर ढांचा नहर में फेंका
धानापुर। क्षेत्र के नगवा नहर में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नहर में एक ट्रांसफार्मर का ढांचा पड़ा देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस और विद्युत विभाग को दी।
धानापुर, चंदौली

8:55 AM, Mar 26, 2026
धानापुर। क्षेत्र के नगवा नहर में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नहर में एक ट्रांसफार्मर का ढांचा पड़ा देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस और विद्युत विभाग को दी।
बताया जा रहा है कि नहर में मिला ढांचा 10 केवीए के ट्रांसफार्मर का है, जिसमें लगे कॉपर और एल्यूमीनियम जैसे कीमती उपकरण गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने ट्रांसफार्मर को कहीं से चोरी कर उसके अंदर का कीमती सामान निकाल लिया और बाद में खाली ढांचा नगवा नहर में फेंक दिया।
जांच के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों को पता चला कि यह ट्रांसफार्मर पास ही एक पोल पर लगाने के लिए रखा गया था। चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए ट्रांसफार्मर को ही उठा लिया और उसमें से कीमती सामान निकालकर फरार हो गए।
Advertisement
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।