ऑनलाइन नकली दवाओं से बचने की है जरूरत
दवा व्यापार समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने बताया कि ऑनलाइन दवा मंगाने में नकली दवा भी आ सकता है । जिससे लोगो के जान की खतरा हो सकती है । सभी पदाधिकारियों को निर्देशित कर इस पर रोक लगाने और ऑनलाइन दवा की विक्री पर रोक लगाने के लिए बन्दी हेतु समर्पित होने की अपील किया गया है । दवा विक्रेताओं के आस्तित्व और जनस्वास्थ्य की रक्षा हेतु यह कदम उठाया गया है । आप लोग भी ऑनलाइन दवा से बचे । बिना डॉक्
चहनिया, चंदौली

जागरूक करने के लिए पम्पलेट जारी करते दवा व्यापारी समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह
1:15 PM, May 10, 2026
सुधींद्र पांडेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचहनियां। क्षेत्र के दवा व्यापारी समिति द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए ऑनलाइन दवा मंगाने से परहेज करने के लिए पम्पलेट जारी किया गया है । समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में लगातार चहनियां,कमालपुर,धानापुर,सकलडीहा में घूमकर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया ताकि लोग नकली दवाओं से बचे ।
दवा व्यापार समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने बताया कि ऑनलाइन दवा मंगाने में नकली दवा भी आ सकता है । जिससे लोगो के जान की खतरा हो सकती है । सभी पदाधिकारियों को निर्देशित कर इस पर रोक लगाने और ऑनलाइन दवा की विक्री पर रोक लगाने के लिए बन्दी हेतु समर्पित होने की अपील किया गया है । दवा विक्रेताओं के आस्तित्व और जनस्वास्थ्य की रक्षा हेतु यह कदम उठाया गया है । आप लोग भी ऑनलाइन दवा से बचे । बिना डॉक्टरों के सलाह के कोई भी दवा नही खाये ।
Advertisement
इस दौरान संरक्षक बीरेन्द्र यादव,संजय सिंह,प्रवीण सिंह,प्रदीप प्रजापति,सीटू मौर्य,जमील खान,अहमद खान,सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे ।
