डिप्रेशन से जूझ रहा था छात्र, फांसी लगाकर दे दी जान
अमोघपुर गांव निवासी राजेश हलवाई का बड़ा बेटा अंसराज (17) एक निजी विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।कुछ समय से वह अवसाद में रहता था। परिजनों के मुताबिक उसकी डिप्रेशन की दवा भी चलती थी। बताया जाता है कि अंसराज खाना खाकर गुरुवार की दोपहर को अपने कमरे में सोया था।अपराह्न 3 बजे तक जब वह नहीं उठा।इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह कमरे के अंदर पंखे से दुपट्टा के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
चंदौली

9:33 PM, Feb 5, 2026
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में गुरुवार को एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमोघपुर गांव निवासी राजेश हलवाई का बड़ा बेटा अंसराज (17) एक निजी विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।कुछ समय से वह अवसाद में रहता था। परिजनों के मुताबिक उसकी डिप्रेशन की दवा भी चलती थी। बताया जाता है कि अंसराज खाना खाकर गुरुवार की दोपहर को अपने कमरे में सोया था।अपराह्न 3 बजे तक जब वह नहीं उठा।इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह कमरे के अंदर पंखे से दुपट्टा के सहारे फंदे से लटका हुआ था।परिवार वाले उसको तत्काल फंदे से नीचे उतरा और निजी अस्पताल ले गए। तब तो उसकी मौत हो चुकी थी। असराज की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
Advertisement
