चलता रहा बुलडोजर, धूल का गुबार देखते रहे दुकानदार
पड़ाव से गोधना हो रहे सड़क चौड़ीकरण बाधक बने अतिक्रमण को प्रशासन पूरे जोर से हटाने पर लगा है। मुगलसराय में अतिक्रमण हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि नाला और पाथवे बनाने में बाधा न आए।अतिक्रमण हटाने के लिए दूसरे दिन लोगों की निगाहे सपा कार्यालय पर टिकी थी। प्रशासन ने उसे भी नहीं बख्शा और बुलडोजर की कार्रवाई की गई। कुछ हिस्से को तोड़ा गया।जब बुलडोजर चला तो आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे औ
चंदौली

5:49 PM, May 1, 2026
सब्ज़ी मंडी से सपा कार्यालय तक अतिक्रमण हटाओ का सफर
चंदौली। पड़ाव से गोधना हो रहे सड़क चौड़ीकरण बाधक बने अतिक्रमण को प्रशासन पूरे जोर से हटाने पर लगा है। मुगलसराय में अतिक्रमण हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि नाला और पाथवे बनाने में बाधा न आए।अतिक्रमण हटाने के लिए दूसरे दिन लोगों की निगाहे सपा कार्यालय पर टिकी थी। प्रशासन ने उसे भी नहीं बख्शा और बुलडोजर की कार्रवाई की गई। कुछ हिस्से को तोड़ा गया।जब बुलडोजर चला तो आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और लोगों की भीड़ जमा थी।कुछ समय तक अधिकारी के साथ बात भी की गई।
मुगलसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा जिसमें 50 से 70 दुकानों को हटाया गया।अभियान के तहत प्रशासनिक टीम ने वीआईपी गेट से लेकर सपा कार्यालय तक सड़कों के किनारे बने अवैध अतिक्रमण को हटाया।
Advertisement
सड़क चौड़ीकरण से पहले नापी ,निशान और नोटिस से जरिए जीटी रोड के किनारे बसे लोगों और दुकानदारों को आगाह किया गया था। अपने अपने सामान हटा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।इसके बाद नगर में फोर लेन सड़क का निर्माण आरम्भ हुआ।तो सिक्स लेन की मांग को लेकर समाजसेवी आंदोलन किए। नगर में फोर लेन का कार्य अनवरत जारी रहा है।कुछ जगह में तोड़ा गया।लोगों को लगा कि अब नहीं तोड़ा जाएगा। तमाम कयास ,अनुमान दलील दी जाने लगी कि अब नगर में कोई तोड़ फोड़ नहीं होगा।लोग बिंदास अपने कार्य में लगे थे।नए पुलिस अधीक्षक के आने से बाद नगर में नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर पकड़ा।सब्जी , ठेला और दुकानदारों को अतिक्रमण न करने और हद में रखने की तामील कराई गई।इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन इस कार्य कर रहा था।27 अप्रैल को प्रशासन ने मुनादी कराई कि सड़क के दोनों तरफ 52 फीट 52 फीट तोड़ा जाएगा।इसके लिए लाल निशान लगा लिया गया है।दुकान से अतिक्रमण हटा लें।इस फरमान के बाद लोग डीएम से मिलने पहुंचे। 29 अप्रैल को व्यापारियों के साथ उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ कोतवाली में बैठक हुई।जिसमें व्यापारियों की दलीलें सुनने के बाद एस डी एम ने साफ कहा कि सारी कवायद पूरी हो गई है। 30 अप्रैल से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। सुबह दस बजे के बाद शहर में हलचल आरंभ हो गई। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी सड़क पर उतरे।लोग इस बात पर चर्चा कर रहे थे।पहले सपा कार्यालय से आरम्भ होगा या कहीं और से।प्रशासन ने सब्जी मंडी के दक्षिणी दिशा से बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आरंभ की।
