13 मार्च को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त
चंदौली। उप कृषि निदेशक चंदौली भीमसेन ने बताया कि भारत सरकार तथा कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश (पीएम किसान प्रकोष्ठ) कृषि भवन लखनऊ से प्राप्त निर्देश के अनुसार 13 मार्च 2026 को सायं 5 बजे गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी।
चंदौली

8:11 PM, Mar 11, 2026

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद चंदौली के कुल 1,98,246 किसानों के बैंक खातों में लगभग 39.65 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
Advertisement
कार्यक्रम के तहत जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र सहित सभी विकास खंडों तथा ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपने-अपने विकास खंड या ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनें।