जनगणना 2027 की स्वगणना को लेकर शिक्षकों ने निकाली जागरूकता रैली
भारत की जनगणना 2027 के तहत सात मई से शुरू हुए स्वगणना कार्यक्रम के प्रति जनसमुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र शहाबगंज से खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विकास खंड शहाबगंज के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
शहाबगंज, चंदौली

2:48 PM, May 7, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। भारत की जनगणना 2027 के तहत सात मई से शुरू हुए स्वगणना कार्यक्रम के प्रति जनसमुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र शहाबगंज से खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विकास खंड शहाबगंज के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां शिक्षकों ने लोगों को जनगणना पोर्टल के माध्यम से स्वगणना करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर स्वयं जनगणना कर सकते हैं। साथ ही मकान एवं परिवार से संबंधित पूछी गई सभी सूचनाएं सही-सही भरनी होंगी, जिनका बाद में प्रगणक द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
Advertisement
उन्होंने बताया कि स्वगणना करते समय पोर्टल पर मकान की सही लोकेशन दर्ज करना अनिवार्य है, ताकि क्षेत्रवार सही आंकड़ों का संकलन किया जा सके। जनगणना के आंकड़ों का उपयोग सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के संचालन एवं नीति निर्माण में किया जाता है, इसलिए सही जानकारी देना बेहद आवश्यक है।
रैली में केशरी नंदन जायसवाल, बिजई प्रसाद, मनोज कुमार, भूपेंद्र यादव, आदर्श कुमार, संजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार, मेराज खान, मुसाफिर सिंह, कृष्णानंद, हरिओम पाण्डेय, पियूष कांत पाण्डेय, कृष्णकुमार सिंह, रमेश मौर्या, विनोद सिंह, संजय सिंह, अशोक प्रजापति, मनोज दयाल सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
