सत्यम चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रतिभा का सम्मान, मेडल पाकर खिले बच्चों के चेहरे
धानापुर (चंदौली)। सत्यम चिल्ड्रेन एकेडमी, शहीद गांव में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही 'क्षितिज 2026' पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान न केवल मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया, बल्कि विद्यालय के हर विद्यार्थी को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सम्मान दिया गया।

सत्यम चिल्ड्रेन एकेडमी में पुरस्कृत बच्चे
2:51 PM, Mar 31, 2026
धानापुर (चंदौली)। सत्यम चिल्ड्रेन एकेडमी, शहीद गांव में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही 'क्षितिज 2026' पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान न केवल मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया गया, बल्कि विद्यालय के हर विद्यार्थी को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष सम्मान दिया गया।निदेशिका कंचन विद्यार्थी ने बताया कि अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तो पुरस्कृत किया ही गया, साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए विद्यालय का प्रत्येक बच्चा विशेष और श्रेष्ठ है। हर बच्चे की अपनी क्षमता होती है और यह मेडल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करने का एक छोटा सा प्रयास है।अपने बच्चों के हाथों में मेडल और प्रगति पत्र देखकर अभिभावकों के चेहरे खुशी से चमक उठे। अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल की यह समावेशी सोच बच्चों के मानसिक विकास के लिए बेहद सकारात्मक है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमाशंकर सिंह तरुण सिंह अनिल यादव पवन तिवारी धनंजय श्रीवास्तव अनीता पांडेय व पुनीता श्रीवास्तव सहित अनुपस्थित रहे।
Advertisement
