टी20 विश्व कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर-8 में एंट्री
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 61 रन से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली। यह रोमांचक मुकाबला रविवार को कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।
क्रिकेट

11:35 PM, Feb 15, 2026
खेल
जनपद न्यूज़ टाइम्सटी20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 61 रन से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली। यह रोमांचक मुकाबला रविवार को कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन मध्यक्रम में ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। उनकी तूफानी पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। शुरुआती दो ओवरों में ही तीन विकेट गिरने से टीम लड़खड़ा गई।
पहले ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने ओवर में सईम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा को आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।
इसके बाद पाकिस्तान की पारी संभल नहीं सकी और पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा।
हार्दिक पांड्या – 2 विकेट
Advertisement
जसप्रीत बुमराह – 2 विकेट
अक्षर पटेल – 2 विकेट
वरुण चक्रवर्ती – 2 विकेट
