सैयदराजा पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सैयदराजा थाना पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 6 स्थित किनाराम बाबा बेल्डिंग मेटेरियल की दुकान में 17/18 अप्रैल 2026 की रात हुई चोरी की घटना का अनावरण किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुधारी नहर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सैयदराजा, चंदौली

3:04 PM, Apr 21, 2026
दो समरसेबुल मोटर व एक बैट्री बरामद
चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सैयदराजा थाना पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 6 स्थित किनाराम बाबा बेल्डिंग मेटेरियल की दुकान में 17/18 अप्रैल 2026 की रात हुई चोरी की घटना का अनावरण किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुधारी नहर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की दो समरसेबुल मोटर और एक बैट्री बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
सौरभ तिवारी पुत्र अरुण तिवारी, निवासी छत्रपुरा, थाना सैयदराजा
बहादुर पुत्र कल्लू ठठेरा, निवासी मनराजपुर, थाना सैयदराजा
Advertisement
केशरी उर्फ खेसारी वर्मा पुत्र राजबहादुर वर्मा, निवासी छत्रपुरा, थाना सैयदराजा
इस संबंध में थाना सैयदराजा में अभियोग संख्या 116/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बहादुर के खिलाफ पहले से भी थाना सैयदराजा में धारा 380/411/457 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई 20 अप्रैल 2026 की रात 11:30 बजे दुधारी नहर के पास की गई।