सैयदराजा पुलिस की कार्रवाई, 12 गोवंश के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
उच्च अधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एनएच-19 स्थित ग्राम जेठमलपुर, काले शहीद बाबा मजार के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन (यूपी 66 एटी 6598) से 12 गोवंश (10 गाय व 2 बैल) बरामद किए गए, जिनमें से एक बैल मृत पाया गया।
चन्दौली

3:35 PM, Apr 12, 2026
एनएच-19 से वाहन सहित बरामदगी, एक बैल मृत मिला
चंदौली,। जनपद में गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैयदराजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 गोवंश के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
उच्च अधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एनएच-19 स्थित ग्राम जेठमलपुर, काले शहीद बाबा मजार के पास चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन (यूपी 66 एटी 6598) से 12 गोवंश (10 गाय व 2 बैल) बरामद किए गए, जिनमें से एक बैल मृत पाया गया।
Advertisement
पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त गब्बर खान पुत्र राजू खान उर्फ मोहम्मद रहीम, निवासी ग्राम चोरिगवां, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में थाना सैयदराजा में मुकदमा संख्या 105/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक पिकअप वाहन, एक एंड्रॉयड मोबाइल व एक कीपैड मोबाइल भी बरामद किया है।