वनांचल क्षेत्र के छात्र ने बढ़ाया मान, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान
शहाबगंज।वनांचल क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब आया जब विकास क्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय बनभीषमपुर के कक्षा 8 के छात्र कृष्णा यादव ने 12 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर छात्र को जिले से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
शहाबगंज, चंदौली

3:32 PM, Feb 13, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज।वनांचल क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब आया जब विकास क्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय बनभीषमपुर के कक्षा 8 के छात्र कृष्णा यादव ने 12 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर छात्र को जिले से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
वही शुक्रवार को विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नायब तहसीलदार मुo आरिफ अंसारी ने कृष्णा यादव को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्र से निकलकर जब कोई छात्र जिला स्तर पर अपनी पहचान बनाता है, तो यह उसकी मेहनत के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों के समर्पण का भी परिणाम होता है। उन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे ही परिश्रम से आगे बढ़ते हुए वह अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करे।
Advertisement
कार्यक्रम में शिक्षा मित्र संघ के मंडल अध्यक्ष एवं अध्यापक भूपेंद्र कुमार सिंह, विज्ञान शिक्षक ओपी चौहान, अंजनी कुमार, श्रवण कुमार, जनार्दन प्रसाद ,चंद्रशेखर सिंह तथा लेखपाल अखिलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
