खेल से बनता है अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता: डॉ. प्रदीप कुमार पांडे
धानापुर (चंदौली)। खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल न केवल अनुशासन सिखाता है, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उक्त विचार शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार पांडे, प्राचार्य, सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलड
चंदौली

5:55 PM, Feb 5, 2026
शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
धानापुर (चंदौली)। खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल न केवल अनुशासन सिखाता है, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उक्त विचार शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार पांडे, प्राचार्य, सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा ने व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि ने रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र उदित ने मशाल लेकर दौड़ लगाते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।
प्रतियोगिता के परिणाम
400 मीटर दौड़:
प्रथम – उदित
द्वितीय – इरफान
तृतीय – प्रेम कुमार
100 मीटर दौड़ (महिला):
प्रथम – प्रीति चौरसिया
द्वितीय – अंशिका
तृतीय – सविता
