निर्माणाधीन पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बुधवार को भोजापुर स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और मानकों का गहनता से अवलोकन किया।
चंदौली

8:16 PM, Apr 1, 2026
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बुधवार को भोजापुर स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और मानकों का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
Advertisement
एसपी ने निर्माण से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्णमुरारी शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।