मुगलसराय में एसपी आकाश पटेल का पैदल गश्त, सड़क किनारे अव्यवस्थित दुकान लगाने वालों को चेतावनी
चन्दौली। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मुगलसराय कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान सड़क किनारे अनियमित रूप से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने के निर्देश दिए गए।
चंदौली

4:43 PM, Apr 6, 2026

पैदल गश्त के दौरान एसपी ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों को सड़क किनारे बनी निर्धारित लाइन के पीछे व्यवस्थित रूप से लगाएं। यदि किसी भी प्रकार से सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था बाधित की गई तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आम लोगों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
Advertisement
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों और दुकानदारों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि नगर में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुगलसराय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।