डबल सुपर ओवर के रोमांच में अफगानिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका विजयी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने निर्धारित 20-20 ओवर के खेल में 187-187 रन बनाए, जिसके चलते मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा।
अहमदाबाद

3:58 PM, Feb 11, 2026
खेल डेस्क
जनपद न्यूज़ टाइम्सअहमदाबाद | खेल डेस्क
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने निर्धारित 20-20 ओवर के खेल में 187-187 रन बनाए, जिसके चलते मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा।
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भी 17 रन बनाकर सुपर ओवर को टाई कर दिया। इसके बाद मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा।
दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती दो गेंदों पर कोई रन नहीं बने और अनुभवी खिलाड़ी नबी आउट हो गए।
Advertisement
इसके बाद गुरबाज बल्लेबाजी के लिए आए और अगली तीन गेंदों पर लगातार तीन शानदार छक्के जड़ दिए, जिससे मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। अंतिम गेंद पर अफगानिस्तान को जीत के लिए 5 रन और मैच टाई कराने के लिए 4 रन की जरूरत थी। केशव महाराज ने वाइड गेंद फेंकी, जिससे उम्मीदें और बढ़ गईं, लेकिन आखिरी गेंद पर गुरबाज कैच दे बैठे और आउट हो गए।
इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने डबल सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की, जबकि अफगानिस्तान को दिल तोड़ देने वाली हार का सामना करना पड़ा।
मैच के बाद गुरबाज भावुक नजर आए, जो मैदान पर ही अपनी भावनाएं नहीं रोक सके।