समाधान दिवस आयोजित, एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने थाना चंदौली पर जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं, वहीं उनके निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चकिया द्वारा थाना चकिया व शहाबगंज, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर द्वारा थाना अलीनगर तथा क्षेत्राधिकारी नौगढ़ द्वारा थाना नौगढ़ व चकरघट्टा पर समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे।
चन्दौली

6:50 PM, Apr 11, 2026
75 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 3 मामलों का मौके पर निस्तारण
चंदौली। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने थाना चंदौली पर जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं, वहीं उनके निर्देशन में क्षेत्राधिकारी चकिया द्वारा थाना चकिया व शहाबगंज, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर द्वारा थाना अलीनगर तथा क्षेत्राधिकारी नौगढ़ द्वारा थाना नौगढ़ व चकरघट्टा पर समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे।
Advertisement
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई तथा समाधान दिवस रजिस्टर में प्रविष्टि कर रिपोर्ट तैयार की गई।
समाधान दिवस में कुल 75 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 54 राजस्व और 21 पुलिस से संबंधित थे। मौके पर 3 पुलिस संबंधी मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष 72 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।