बाजार में छठ पर्व के लिए सूप-दउरा की खरीदारी शुरू
चंदौली।लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ 25 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ आरंभ होगा। पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। जनपद के कोने कोने में पूजन सामग्री की दुकानें सजी हैं।इस पर्व को मनाने वाले खरीदारी में जुट गए हैं।
चन्दौली

5:35 PM, Oct 24, 2025
चंदौली।लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ 25 अक्टूबर से नहाय खाय के साथ आरंभ होगा। पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। जनपद के कोने कोने में पूजन सामग्री की दुकानें सजी हैं।इस पर्व को मनाने वाले खरीदारी में जुट गए हैं।
बाजार छठ पर्व की तैयारियों से सज गया है। यह महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। पर्व को लेकर बाजारों में छठ पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं और ग्राहकों ने खरीदारी शुरू कर दी है।
बाजार में बांस के सूप, दउरा, डाला और मिट्टी के बर्तन बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। बांस के सूप 80 से 100 रुपये में बिक रहे हैं। दउरा भी विभिन्न प्रकार के हैं; एकहरा दउरा 150 से 250 रुपये में मिल रहा है, जबकि दोहरा दउरा 250 से 450 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement
दुकानदारों के अनुसार, बांस के बर्तनों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा अंतर नहीं आया है।
दुकानदार ने बताया कि आमतौर पर छठ नजदीक आने पर बांस के बर्तनों के दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार कीमतों में पिछले साल के मुकाबले कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। लोग अभी से ही सूप और दउरा खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। वहीं लोग पीतल के सूप भी खरीदे हैं। घाटों और सरोवरों की सफाई अंतिम दौर में हैं। घाटों पर प्रकाश पेयजल आदि की व्यस्था की जा रही है।
