घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य को मिठाई खिलाकर शिक्षा मित्रों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
शाहगंज (सोनभद्र)।। स्थित घोरावल विकासखंड अंतर्गत औराही (भगवास) में आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाहा के निर्देश पर प्रदेशव्यापी आभार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शिक्षा मित्र भाजपा संगठन, विधायकों एवं सांसदों से मिलकर मानदेय वृद्धि, कैशलेस इलाज, स्थानांतरण व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए
सोनभद्र

4:45 PM, Mar 2, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्स
हनीफ खान, सोनभद्र
शाहगंज (सोनभद्र)।। स्थित घोरावल विकासखंड अंतर्गत औराही (भगवास) में आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाहा के निर्देश पर प्रदेशव्यापी आभार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शिक्षा मित्र भाजपा संगठन, विधायकों एवं सांसदों से मिलकर मानदेय वृद्धि, कैशलेस इलाज, स्थानांतरण व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आभार व्यक्त कर रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 2 मार्च 2026 को आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन, सोनभद्र के जिला अध्यक्ष वकील अहमद खान के नेतृत्व में जनपद व ब्लॉक पदाधिकारियों ने डॉ. अनिल कुमार मौर्य के आवास पहुंचकर उन्हें बुके भेंट किया एवं मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सेवा नियमावली, चिकित्सीय अवकाश, आकस्मिक अवकाश, सेवा निवृत्ति आयु 62 वर्ष, शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मानदेय भुगतान सहित अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Advertisement
शिक्षा मित्रों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि
“आने वाला समय आप सभी के लिए और बेहतर होगा। आप लोग सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पूरी निष्ठा से विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य करते रहें। मुख्यमंत्री पर भरोसा रखिए, आपकी समस्याओं के समाधान हेतु मैं स्वयं मुख्यमंत्री से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास करूंगा।”
इस घोषणा से शिक्षा मित्रों एवं उनके परिवारों में हर्ष का माहौल है। इसे शिक्षा मित्रों ने होली का बड़ा तोहफा बताया। इस अवसर पर विधायक को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी गईं।
