धानापुर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का उद्बोधन, गौ हत्या पर सरकार को घेरा
देशव्यापी गौ रक्षा यात्रा पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को धानापुर स्थित शहीद पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने 16 अगस्त 1942 आंदोलन के शहीदों को नमन किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
धानापुर, चंदौली

5:40 PM, May 10, 2026
धानापुर। देशव्यापी गौ रक्षा यात्रा पर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार को धानापुर स्थित शहीद पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने 16 अगस्त 1942 आंदोलन के शहीदों को नमन किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
अपने उद्बोधन में शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या बंद कराने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “भगवा चोला पहनने वाली सरकार गौ तस्करी रोकने में विफल रही है।”
उन्होंने दावा किया कि एक वेबसाइट के अनुसार बड़ी संख्या में गौवंश का व्यापार छोटे-छोटे टुकड़ों में प्लास्टिक में पैक कर विदेशों तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में ब्राजील के बाद भारत गौ मांस निर्यात करने वाला दूसरा बड़ा देश है। उन्होंने कहा कि “जब देश में हिंदुत्व की बात करने वाली सरकार है, तब इस तरह की स्थिति लोगों के साथ सही नहीं है।”
Advertisement
शंकराचार्य ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बार मतदान गौ माता और सनातन धर्म के मुद्दे पर करें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सनातन धर्म से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक अनोज कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
