परीक्षा देकर लौट रहे स्कूटी सवार भाई बहन को स्कार्पियो ने मारी टक्कर,भाई की मौत ,बहन घायल
चंदौली।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कला रिंग रोड अंडरपास के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सावर भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे गड्डे में पलट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुं
चंदौली

6:42 PM, Feb 20, 2026
हादसा, भाई की मौत – बहन की हालत नाजुक
चंदौली।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कला रिंग रोड अंडरपास के समीप शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सावर भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे गड्डे में पलट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
रौना गांव निवासी निवासी धीरज तिवारी का पुत्र दिव्यांश तिवारी ( 15 वर्ष) और पुत्री वैष्णवी तिवारी (16 वर्ष) दसवीं कक्षा के छात्र-छात्रा थे। शुक्रवार को परीक्षा देने के बाद स्कूटी से स्कूल से घर लौट रहे थे।जब मवई कला रिंग रोड अंडरपास के समीप पहुंचे
इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दिव्यांश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहन वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Advertisement
घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे की जानकारी मिलते ही मुगलसराय पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हालात को नियंत्रित किया गया। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन को क्रेन की मदद से हटाया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
