बाइक की टक्कर में घायल सागर की मौत
धानापुर। कस्बा स्थित थाना चौराहा से कुछ दूरी पर शहीद पार्क के सामने बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई।

3:17 PM, Mar 4, 2026
मृतक सुमित सागर (फाइल फोटो)
धानापुर। कस्बा स्थित थाना चौराहा से कुछ दूरी पर शहीद पार्क के सामने बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओदरा निवासी शंभू (17) पुत्र जोधन राम एवं आकाश (18) पुत्र सुरेन्द्र बाइक से थाना चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से ब्लॉक बस्ती निवासी सागर (16) पुत्र कैलाश और संजय (26) पुत्र रामलाल दूसरी बाइक से आ रहे थे। शहीद पार्क के सामने दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में सागर की मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि घायल सागर की मौत हो गई है पोस्टमार्टम के लिए कार्यवाही की जा रही है, तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।