100 केवीए ट्रांसफार्मर हटाकर 63 केवीए लगाने पर बवाल, ग्रामीणों का धरना
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर हटाकर उसकी जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया, जबकि पुराने ट्रांसफार्मर में कोई खराबी नहीं थी। क्षमता कम होने से गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। वहीं, शनिवार सुबह 11 बजे तक नए ट्रांसफार्मर में बिजली कनेक्शन भी नहीं जोड़ा गया, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
चंदौली

2:26 PM, Apr 25, 2026
कमालपुर (चंदौली)। कस्बा स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम इनायतपुर में बिना किसी तकनीकी खराबी के ट्रांसफार्मर की क्षमता कम किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध में शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर हटाकर उसकी जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया, जबकि पुराने ट्रांसफार्मर में कोई खराबी नहीं थी। क्षमता कम होने से गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। वहीं, शनिवार सुबह 11 बजे तक नए ट्रांसफार्मर में बिजली कनेक्शन भी नहीं जोड़ा गया, जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीण कमालपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और अपने प्रतिनिधि अन्नू सिंह को मौके पर भेजा।
Advertisement
इसके बाद विद्युत विभाग के एसडीओ सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और तत्काल लाइनमैन को भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को 29 अप्रैल तक पुनः 100 केवीए ट्रांसफार्मर लगाए जाने का लिखित आश्वासन दिया।
एसडीओ के आश्वासन और बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
धरना प्रदर्शन में जलील अंसारी, धर्मेंद्र तिवारी, सुमेर राय, अरविंद राय, रामअवतार राय, दलसिंगार राय, सुबेदार राय, राजेंद्र राय, श्यामलाल, राजू राजभर, चंद्रमा राय, घुरा लाल, महेंद्र, राधेश्याम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।