महाशिवरात्रि पर चन्दौली में रूट डायवर्जन लागू, 15 फरवरी को रात 2 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा बदलाव
चन्दौली। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
चंदौली

5:20 PM, Feb 13, 2026
चन्दौली। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
यह रूट डायवर्जन दिनांक 15 फरवरी 2026 को रात्रि 02:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
प्रेस नोट के अनुसार, निम्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है—
🔹 चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) डायवर्जन
चकिया तिराहे से कस्बा मुगलसराय होते हुए पड़ाव की ओर
➡️ ऑटो, टोटो, भारी वाहन, मालवाहक वाहन, चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
वाराणसी जाने वाले वाहन
➡️ गोधना मोड़ से रामनगर अथवा
➡️ रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
🔹 पड़ाव चौराहा डायवर्जन
पड़ाव चौराहे से
➡️ राजघाट (वाराणसी) की ओर भारी एवं मालवाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
वाराणसी जाने वाले वाहन