मनरेगा कार्यों की हुई समीक्षा
शहाबगंज। विकास खण्ड सभागार में बुधवार को मनरेगा कार्यों की प्रगति एवं सोशल ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीओ सपना अवस्थी ने की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों की सोशल ऑडिट टीम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट की बिंदुवार समीक्षा की।
शहाबगंज, चंदौली

9:29 PM, Feb 25, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। विकास खण्ड सभागार में बुधवार को मनरेगा कार्यों की प्रगति एवं सोशल ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीओ सपना अवस्थी ने की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत कराए गए कार्यों की सोशल ऑडिट टीम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट की बिंदुवार समीक्षा की।
डीडीओ ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के सचिव, तकनीकी सहायक एवं रोजगार सेवकों से कार्यों में पाई गई कमियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां भी अनियमितताएं या त्रुटियां पाई गई हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।
Advertisement
जिला कोऑर्डिनेटर सोनिया यादव ने भी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ कराए जाएं। उन्होंने अभिलेखों के सही संधारण, मजदूरों के भुगतान में पारदर्शिता तथा ऑनलाइन डाटा अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में बीडीओ दिनेश सिंह, एपीओ राजन सिंह, एकाउंटेंट प्रेम प्रकाश आर्य, सेक्रेटरी राजेंद्र भारती, चन्द्रबली सिंह, सत्यार्थ सिंह, लक्ष्मण तिवारी, तकनीकी सहायक शिव बालक, लव केशरी, राजेश सिंह, ओम प्रकाश, गौरव दूबे सहित सभी ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
