काम पर सम्मान लापरवाही पर गिर रही गाज
पुलिस अधीक्षक काम करने वाले मातहतों की हौसला अफजाई के लिए सम्मान और लापरवाही पर दंड के प्रावधान अपनाया है। जिससे पुलिस महकमे में चर्चा बना हुआ हैं।एसपी आकाश पटेल ने जनपद की कमान संभालने के बाद मातहतों के कार्य में काफी बदलाव किया है। जिसका परिणाम जल्द सामने आ रहा हैं तीन घटनाओं के त्वरित सफलता पर थानाध्यक्षों को सम्मानित किया जिससे कि उनका मनोबल बढ़ सके।जनपद में यह पहली बार हो रहा है कि पुलिस कर्म
चंदौली

9:43 PM, Apr 27, 2026
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक काम करने वाले मातहतों की हौसला अफजाई के लिए सम्मान और लापरवाही पर दंड के प्रावधान अपनाया है। जिससे पुलिस महकमे में चर्चा बना हुआ हैं।एसपी आकाश पटेल ने जनपद की कमान संभालने के बाद मातहतों के कार्य में काफी बदलाव किया है। जिसका परिणाम जल्द सामने आ रहा हैं तीन घटनाओं के त्वरित सफलता पर थानाध्यक्षों को सम्मानित किया जिससे कि उनका मनोबल बढ़ सके।जनपद में यह पहली बार हो रहा है कि पुलिस कर्मियों को गुड वर्क के बदले इनाम और लापरवाही पर गाज गिर रही है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में हुई 16 लाख की चोरी का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह थाना चकिया, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय आशीष मिश्रा प्रभारी सर्विलांस सेल चन्दौली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विगत दिनों मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में स्कूल गए एक ही परिवार के तीन बच्चे गायब हो गए।जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिए था। एसपी ने मुगलसराय पुलिस को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था।अलीनगर थाना क्षेत्र में हिस्ट्री शीटर धर्मेंद्र भारती को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाली पुलिस को भी सम्मानित किया था।वहीं विभिन्न थानों पर तैनात कार्य में लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर निलंबन और लाइन हाजिर की गाज गिरी है।
Advertisement
चंदौली में दो IPS अफसरों की मेहनत ला रही है रंग......
एसपी आकाश पटेल आने के बाद से तस्कर, वारंटी और शातिर अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।
