अपात्र पाए जाने वाले राशन कार्ड धारकों का जल्द कटेगा राशन कार्ड
सकलडीहा (चंदौली)। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा अपात्र राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। अपर आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी 18 KPLS के अंतर्गत संभावित अपात्र लाभार्थियों का इंटर-मिनिस्ट्रीयल डेटा फॉर राइटफुल टारगेटिंग उपलब्ध कराया गया है। इस डेटा के आधार पर फील्ड वेरिफिकेशन कराकर पात्र एवं अपात्र लाभार्थियों की पहचान की जा रही है।
सकलडीहा, चंदौली

पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह
12:31 PM, Feb 6, 2026
मो रफीक
जनपद न्यूज़ टाइम्ससकलडीहा (चंदौली)। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा अपात्र राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। अपर आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा जारी 18 KPLS के अंतर्गत संभावित अपात्र लाभार्थियों का इंटर-मिनिस्ट्रीयल डेटा फॉर राइटफुल टारगेटिंग उपलब्ध कराया गया है। इस डेटा के आधार पर फील्ड वेरिफिकेशन कराकर पात्र एवं अपात्र लाभार्थियों की पहचान की जा रही है।
सत्यापन के उपरांत अपात्र पाए गए लाभार्थियों की फ्लैगिंग कर उनका राशन कार्ड डिलीट (निरस्त) किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया पूर्ति निरीक्षक के लॉगिन से फ्लैगिंग कर जिला पूर्ति अधिकारी के लॉगिन से लॉक एवं अनुमोदन के बाद पूर्ण की जाएगी।
ब्लॉकवार संभावित अपात्र राशन कार्ड धारकों की संख्या
सकलडीहा पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में संभावित अपात्र राशन कार्ड धारकों की संख्या इस प्रकार है—
धानापुर – 3032
सकलडीहा – 2901
चहनियाँ – 2802
नौगढ़ – 732
चकिया – 2301
सदर चंदौली – 3176
मुगलसराय – 3384
बरहनी – 2881
