इनायतपुर नूरी मस्जिद में मुकम्मल हुई कुरआन तरावीह, देश में अमन-चैन की मांगी गई दुआ
कमालपुर/चंदौली। इनायतपुर गांव स्थित नूरी मस्जिद में पवित्र रमजान माह के अवसर पर कुरआन तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और देश में खुशहाली, भाईचारे व अमन-चैन के लिए बारगाह-ए-इलाही में दुआ मांगी।
कमालपुर, चंदौली

10:12 AM, Feb 25, 2026
कमालपुर/चंदौली। इनायतपुर गांव स्थित नूरी मस्जिद में पवित्र रमजान माह के अवसर पर कुरआन तरावीह की नमाज मुकम्मल हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और देश में खुशहाली, भाईचारे व अमन-चैन के लिए बारगाह-ए-इलाही में दुआ मांगी।
मुख्य आकर्षण:
चाँद रात से तरावीह शुरू कराने वाले हाफिज हबीबुर्रहमान ने पूरे 30 पारों का मुकम्मल कराया। मस्जिद कमेटी व अकीदतमंदों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
धार्मिक संदेश:
हाफिज हबीबुर्रहमान ने बताया कि कुरआन तरावीह मुकम्मल होने के बाद भी ईद का चाँद नजर आने तक सूरह तरावीह जारी रहेगी। उन्होंने तरावीह की फजीलत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके एक सजदे पर 15 हजार नेकियों का सवाब बताया गया है।
Advertisement
मुबारकबाद:
नमाज मुकम्मल होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया।
इनकी रही मौजूदगी:
शब्बीर अहमद, इसरार अहमद, जलील अंसारी, सरफुद्दीन, मासूम, इरफान, मोहसिन, मुख़्तार, बदरे आलम, वकील हाशमी, फैज अहमद, मुन्तजिर इकबाल, इमरान, आलम शाह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।