अंतिम मतदाता सूची का जनपद स्तर पर प्रकाशन, राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई प्रति
चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 10.04.2026 (शुक्रवार) को जनपद में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद स्तर पर तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसील स्तर) द्वारा कर दिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से अंतिम मतदाता सूची जनसामान्य के अवलोकन हेतु उ
मिर्जापुर

2:25 PM, Apr 10, 2026
हनीफ खान ब्यूरो मिर्जापुर
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 10.04.2026 (शुक्रवार) को जनपद में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद स्तर पर तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसील स्तर) द्वारा कर दिया गया। इसके साथ ही प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के माध्यम से अंतिम मतदाता सूची जनसामान्य के अवलोकन हेतु उपलब्ध करा दी गई है, जो आगामी एक सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (SIR-2026) के अंतर्गत की गई समस्त कार्यवाहियों एवं मतदाता सूची के अंतिम तैयार स्वरूप की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक हार्ड कॉपी एवं एक सॉफ्ट कॉपी) भी उपलब्ध कराई गईं।
Advertisement
बैठक में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष ई. राम लौटन बिंद एवं युवा मंच के जिलाध्यक्ष उदय पटेल सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का विवरण शामिल किया गया है, जिसका अवलोकन निर्धारित मतदान केंद्रों पर किया जा सकता है।
