जनगणना को लेकर तैयारियां तेज, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण सत्र का डीएम ने किया निरीक्षण
जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
चंदौली

2:16 PM, Apr 16, 2026
चंदौली। आगामी जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्थानीय National Inter College में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या से जुड़ी अहम जानकारियां प्राप्त होती हैं। इसलिए इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ किया जाए।
उन्होंने प्रशिक्षण दे रहे अधिकारियों से जनगणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों को भरने की विधि तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी प्रगणकों को स्पष्ट रूप से समझाने के निर्देश दिए, ताकि फील्ड में कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
Advertisement
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें तथा जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
