चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का हिस्सा क्षतिग्रस्त, प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही, जांच के आदेश
चंदौली। तहसील अंतर्गत बनौली खुर्द में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया। सेतु निगम द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य का जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
चंदौली

8:58 PM, Mar 19, 2026

निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं पाई गई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही:
▪️ कार्यदाई संस्था सेतु निगम (निर्माण इकाई) के खिलाफ एफआईआर दर्ज
▪️ जेई गौतम कुमार को निलंबित किया गया
Advertisement
▪️ एई अविनाश कुमार आर्या एवं प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश
▪️ चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश
प्रशासन द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।