निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का हिस्सा क्षतिग्रस्त, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
चन्दौली। सदर तहसील अंतर्गत बनौली खुर्द में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य के दौरान ब्रिज का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। सेतु निगम द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य का जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।
चंदौली

6:23 PM, Mar 19, 2026

निरीक्षण के दौरान राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र का भी मुआयना किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बताया कि ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Advertisement
प्रशासन की ओर से फिलहाल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और निर्माण कार्य से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की जा रही है।