शहाबगंज में देशी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग, उपभोक्ताओं में रोष
शहाबगंज। कस्बा स्थित देशी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि 75 रुपये में मिलने वाला पाउच 80 रुपये में बेचा जा रहा है। होली पर्व नजदीक होने का फायदा उठाकर दुकानदारों द्वारा मनमानी वसूली की जा रही है, जिससे ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त है।
शहाबगंज, चंदौली

7:41 PM, Mar 2, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। कस्बा स्थित देशी शराब की दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि 75 रुपये में मिलने वाला पाउच 80 रुपये में बेचा जा रहा है। होली पर्व नजदीक होने का फायदा उठाकर दुकानदारों द्वारा मनमानी वसूली की जा रही है, जिससे ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार के नाम पर खुलेआम ओवररेटिंग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि जब उन्होंने निर्धारित मूल्य की बात कही तो उन्हें टाल दिया गया या फिर यही कहकर चुप करा दिया गया कि “त्योहार का समय है, रेट बढ़ा है।” ग्राहकों का कहना है कि दुकान पर मूल्य सूची तो लगी है, लेकिन बिक्री उससे अधिक दर पर की जा रही है।
Advertisement
कस्बे के कुछ जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह प्रवृत्ति और बढ़ेगी। होली जैसे पर्व पर आम लोगों से अतिरिक्त धन वसूलना सरासर गलत है। उपभोक्ताओं ने आबकारी विभाग से तत्काल निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि त्योहार के अवसर पर किसी प्रकार का शोषण न हो सके।
आबकारी निरीक्षक शांति चौरसिया ने बताया कि तय दर से अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने की सूचना मिली है, जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
