हाईकोर्ट के आदेश पर तालाब की 5.59 हेक्टेयर जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू
इलिया (चंदौली)। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद चकिया तहसील क्षेत्र के खिलची रजडीहा गांव में लगभग 5.59 हेक्टेयर तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
इलिया, चंदौली

6:35 PM, Mar 11, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सइलिया (चंदौली)। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद चकिया तहसील क्षेत्र के खिलची रजडीहा गांव में लगभग 5.59 हेक्टेयर तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कराई। बताया गया कि यह मामला रामबचन सिंह द्वारा दायर याचिका के बाद सामने आया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि करीब 58 लोगों ने तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। मामले की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार आरिफ के साथ राजस्व टीम गांव पहुंची और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही गांव में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
Advertisement
कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इलिया थाना प्रभारी चंदन राय तथा चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने का अभियान जारी रहा।
एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकारी भूमि और जलस्रोतों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तालाब और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखना शासन की प्राथमिकता है।
