ईद के दिन कर्मनाशा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, खुशियां मातम में बदली
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बीयर के नीचे कर्मनाशा नदी में शनिवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक सकलडीहा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ईद के त्योहार के दिन हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और खुशियों का माहौल गम में बदल गया।

10:35 AM, Mar 22, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बीयर के नीचे कर्मनाशा नदी में शनिवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक सकलडीहा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। ईद के त्योहार के दिन हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
जानकारी के अनुसार सकलडीहा कस्बा के अलाउद्दीन गली मुहल्ला निवासी कमालुद्दीन का 19 वर्षीय पुत्र समीर और साबिर अली का 16 वर्षीय पुत्र ऐखलाक अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ निजी साधन से लतीफशाह आए थे। यहां सभी ने बाबा लतीफशाह मजार पर पहुंचकर दुआखानी की। इसके बाद समीर, ऐखलाक सहित चार युवक लतीफशाह बीयर के नीचे कर्मनाशा नदी के गहरे कुंड में स्नान करने चले गए।
बताया जाता है कि स्नान के दौरान समीर और ऐखलाक का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। यह देख उनके साथ मौजूद दो साथी घबरा गए और वहां से भागकर मजार पर मौजूद अन्य साथियों को घटना की जानकारी दी। ईद के दिन हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
Advertisement
सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज और कोतवाल अर्जुन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कुंड में डूबे युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पचवनिया निवासी गोताखोर रणवीर चौहान ने दोनों युवकों के शव गहरे कुंड से बाहर निकालने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि डूबे हुए दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है।
