महाराणा प्रताप की जयंती पर 40 बच्चों को वस्त्र देकर सम्मानित किया
मुख्य अतिथि बड़े साहब नंदकुमार पांडेय ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास की गौरवपूर्ण विभूति हैं। जब संसार में वीरता, स्वाभिमान, देश भक्ति का उल्लेख होगा, तब उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में दिखाई देगा ।महाराणा प्रताप ने सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए अकबर के सामने झुकने से इंकार कर दिया।आज के परिपेक्ष्य में हमें महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है।
कमालपुर, चंदौली

6:43 PM, May 9, 2026
नीरज अग्रहरि
जनपद न्यूज़ टाइम्सकमालपुर। नेता जी जन कल्याण समिति रामरूपदासपुर एवती में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बड़े साहब नंदकुमार पांडेय ने महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।वही महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।मौके पर लगभग 40 बच्चों को जलपान व वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।नेता रिपुसुदन पांडेय ने हल्दीघाटी के 12वें सर्ग का काव्य पाठ किया गया।इसमें गांव के महापुरुष छविनाथ पांडेय के व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।मौके पर उनके नाम पर कई योजनाओं का प्रारूप तैयार किया गया।
मुख्य अतिथि बड़े साहब नंदकुमार पांडेय ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास की गौरवपूर्ण विभूति हैं। जब संसार में वीरता, स्वाभिमान, देश भक्ति का उल्लेख होगा, तब उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में दिखाई देगा ।महाराणा प्रताप ने सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए अकबर के सामने झुकने से इंकार कर दिया।आज के परिपेक्ष्य में हमें महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है।
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार पांडेय व संचालन मोहनलाल पांडेय ने किया।इस दौरान दीनानाथ पांडेय,रिपुसुदन पांडेय, श्रीराम चौबे, गोपाल, हरि सिंह, रमाकांत सिंह, रोशन कुमार पांडेय, कपिलदेव पांडेय, रेनू,बसंती आदि लोग मौजूद रहे।