एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश
स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर, वनस्पति उद्यान एवं गांधी सभागार के आसपास उगे खर-पतवार की साफ-सफाई की। फावड़ा, खुरपी और झाड़ू की सहायता से पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही उद्यान में लगे अमरूद, जामुन, अनार एवं करौंदा के पौधों की देखभाल करते हुए उनमें मिट्टी चढ़ाई गई तथा सिंचाई भी की गई।
चंदौली

2:32 PM, Mar 17, 2026
धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के चतुर्थ एवं अंतिम एक दिवसीय सामान्य शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर, वनस्पति उद्यान एवं गांधी सभागार के आसपास उगे खर-पतवार की साफ-सफाई की। फावड़ा, खुरपी और झाड़ू की सहायता से पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही उद्यान में लगे अमरूद, जामुन, अनार एवं करौंदा के पौधों की देखभाल करते हुए उनमें मिट्टी चढ़ाई गई तथा सिंचाई भी की गई।
Advertisement
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखना प्रत्येक छात्र एवं प्राध्यापक की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य की भी आधारशिला है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना आवश्यक है।
