साइबर अपराध से बचाव को लेकर एनएसएस शिविरार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में बने शिविर स्थल से हुआ। शिविरार्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर “साइबर अपराध से बचें”, “ओटीपी किसी से साझा न करें”, “सुरक्षित इंटरनेट – सुरक्षित जीवन”, “ओटीपी और पासवर्ड किसी को न बताएं, साइबर ठगी से खुद को बचाएं”, “सोच-समझ कर लिंक खोलें, साइबर अपराध से खुद को तोलें” तथा “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराध से दूर रहें” जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागर
धानापुर, चंदौली

2:09 PM, Mar 13, 2026
धानापुर। कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन शिविरार्थियों ने साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों को लेकर जनजागरूकता रैली निकाली।
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में बने शिविर स्थल से हुआ। शिविरार्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर “साइबर अपराध से बचें”, “ओटीपी किसी से साझा न करें”, “सुरक्षित इंटरनेट – सुरक्षित जीवन”, “ओटीपी और पासवर्ड किसी को न बताएं, साइबर ठगी से खुद को बचाएं”, “सोच-समझ कर लिंक खोलें, साइबर अपराध से खुद को तोलें” तथा “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराध से दूर रहें” जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
रैली मलिन बस्ती और कस्बा धानापुर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान शिविरार्थियों ने आमजन को बताया कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फेक लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया हैकिंग जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में मोबाइल या इंटरनेट का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है।
Advertisement
शिविरार्थियों ने लोगों को सलाह दी कि किसी भी अज्ञात लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें तथा सार्वजनिक वाई-फाई के उपयोग से बचें।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और समाज में भी जागरूकता फैला सकें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाए तो राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना दें, जिससे संभावित नुकसान से बचा जा सके।
रैली में सभी विशेष शिविरार्थी एवं कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
