सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर NIC चंदौली का व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान
चंदौली ।।सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) चंदौली द्वारा जनपदवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
चंदौली

4:56 PM, Feb 10, 2026
कलेक्ट्रेट सभागार व राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम
चंदौली ।।सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) चंदौली द्वारा जनपदवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) राजेश कुमार की उपस्थिति में तथा राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौली परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान NIC के तकनीकी विशेषज्ञों ने डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों को मालवेयर व स्पायवेयर, फिशिंग लिंक, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग जैसे प्रमुख साइबर खतरों के बारे में सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक विवरण या निजी जानकारी साझा न करें, तथा संदिग्ध लिंक और फर्जी एप्लिकेशन डाउनलोड करने से बचें।
Advertisement
साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे अथवा www.cybercrime.gov.in� पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करे। समय पर की गई शिकायत से आर्थिक नुकसान को रोका जा सकता है।
साथ ही यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति अनजाने में किसी साइबर गतिविधि से जुड़ जाता है, तो घबराने के बजाय संबंधित प्राधिकरण से संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखें।
