नगर पंचायत में नई जिम्मेदारी, राजू माली बने चेयरमैन प्रतिनिधि
स्थानीय लोगों के अनुसार अब नगरवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। सड़क, सफाई, जल निकासी, पेयजल समेत विभिन्न नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण तेजी से होने की उम्मीद जताई जा रही है। नगरवासियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता भी बढ़ेगी।
शहाबगंज, चंदौली

5:12 PM, Apr 18, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया। नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव द्वारा राजू माली को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस निर्णय को नगर हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि इससे नगर पंचायत से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और आमजन को राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार अब नगरवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। सड़क, सफाई, जल निकासी, पेयजल समेत विभिन्न नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण तेजी से होने की उम्मीद जताई जा रही है। नगरवासियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रतिनिधि तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता भी बढ़ेगी।
Advertisement
राजू माली को चेयरमैन प्रतिनिधि बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनहित में उठाया गया कदम बताया। लोगों का मानना है कि इससे नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु, उमेश चौहान, तहशीम खान, शैलेष सिंह, राहुल सोनकर, अभिषेक सोनकर तथा राहुल शर्मा सहित कई क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर की। सभी ने चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव के निर्णय का स्वागत करते हुए नगर के समग्र विकास की उम्मीद जताई।
